Dated : 26 January 2018
आज़ादी मिलने के बाद 26 जनवरी 1950 को भारत एक गणतंत्र देश के रूप में बदला और देश में संविधान लागू हुआ.... देश में सभी कार्य संविधान के हिसाब से लागू हुए... 26 जनवरी 1950 को देश में गणतंत्र कितने बजे और कैसे घोषित हुआ इसपर एक नज़र डालते है .....पीआईबी (प्रेस इन्फॉरमेशन ब्यूरो, भारत सरकार) के अनुसार देश में 26 जनवरी 1950 को सुबह 10.18 बजे भारत एक गणतंत्र बना.... इस के छह मिनट बाद 10.24 बजे राजेंद्र प्रसाद ने भारत के पहले राष्ट्रपति के रूप में शपथ ली थी... इस दिन पहली बार बतौर राष्ट्रपति डॉ राजेंद्र प्रसाद बग्गी पर बैठकर राष्ट्रपति भवन से निकले थे. इस दिन पहली बार उन्होंने भारतीय सैन्य बल की सलामी ली थी. पहली बार उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया था.... 26 जनवरी के ही दिन सन् 1950 को भारत सरकार अधिनियम 1935 को हटाकर भारत का संविधान लागू किया गया था.... एक स्वतंत्र गणराज्य बनने और देश में कानून का राज स्थापित करने के लिए संविधान को 26 नवम्बर 1949 को भारतीय संविधान सभा द्वारा अपनाया गया था और 26 जनवरी 1950 को इसे एक लोकतांत्रिक सरकार प्रणाली के साथ लागू किया गया था.... 26 जनवरी को इसलिए चुना गया था क्योंकि 1930 में इसी दिन भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस ने भारत को पूर्ण स्वराज घोषित किया था.... 26 जनवरी 1950 को 34वें और आखिरी गवर्नर जनरल चक्रवर्ती राजागोपालाचरी ने एक घोषणा के जरिए भारत को गणतंत्र देश घोषित किया...तभी से भारत में संविधान लागू हुआ और भारत को लोकतांत्रिक और धर्मनिरपेक्ष देश घोषित किया गया.....
No comments:
Post a Comment