Dated : 24 February 2018
नागालैंड देश की अकेली ऐसी विधानसभा है जहाँ आज तक एक भी महिला विधायक नहीं बनी है...इस महीने के अंत में नागालैंड में विधानसभा चुनाव होने है...और इस बार नागालैंड में 195 उम्मीदवार मैदान में है जिनमें से सिर्फ पाँच महिला उम्मीदवार है..... नागालैंड में पिछले 54 साल में 12 विधानसभा चुनाव हो चुके है...लेकिन 60 सदस्यों वाली इस विधानसभा में कभी एक भी महिला विधायक जीतकर नहीं पहुंची….27 फ़रवरी को नागालैंड में विधानसभा चुनाव के लिए वोट जाने है.... इस बार चुनाव में 195 उम्मीदवार मैदान है...जिसमे से महज़ 5 महिला उम्मीदवार है.....जिसमे नेशनल पीपल्स पार्टी ने 2 . भारतीय जनता पार्टी और नेशनल डेमोक्रेटिक प्रोग्रेसिव पार्टी ने एक - एक और एक निर्दलीय महिला उम्मीदवार है... कुलमिलाकर 256 नामांकन दाखिल किये गए....जिसमे से 32 ने अपना नामांकन वापस ले लिया जबकि 29 के नामांकन रद्द हो गये…. अब 27 फरवरी को 60 विधानसभा सीटों के लिए होने वाले चुनाव के लिए 195 नामांकन भरे गए है... सत्तारूढ़ नागा पीपुल्स फ्रंट (एनपीएफ) 58 सीट , जेडी (यू) 13 पर , नेशनल पीपल्स पार्टी (एनपीपी) 25, एनसीपी 6 पर , आमदमी पार्टी 3 पर , दो सीटों पर एलजेपी और 11 निर्दलीय उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे है..... बीजेपी ने नेशनलिस्ट डेमोक्रेटिक प्रोग्रेसिव पार्टी (NDPP) के साथ गठबंधन किया है....बीजेपी 20 और NDPP 40 सीटों पर चुनाव लड़ रही है.... गठबंधन का नेतृत्व नागालैंड के पूर्व मुख्यमंत्री वर्तमान सासंद नीफ्यू कर रहे हैं.. नीफ्यू रियो 2018 विधानसभा के लिए निर्विरोध चुने गये…. उधर कांग्रेस के अब 18 उम्मीदवार मैदान में बचे हैं.... कांग्रेस पार्टी की ओर से जारी बयान में अपने कार्यकर्ताओं से कहा है कि लोगों के अधिकारों की रक्षा के लिए वह धर्मनिरपेक्ष दलों के प्रत्याशियों का समर्थन करें..... नागालैंड में पिछले 15 साल से नागा peoples front की सरकार है.....बीजेपी और कांग्रेस दोनों के लिए ही यहाँ पर सत्ता में आना आसान भी नहीं होगा... वही सत्ताधारी पार्टी नागा peoples front के लिए भी 15 साल की एंटी इंकम्बेंसी का सामना करने की चुनौती होगी...

No comments:
Post a Comment